किसान चूड़ामणि साहू की उन्नत कृषि प्रणाली से आप भी होंगे प्रेरित…खेत मे लगें लौकी की वजन सुनकर कहेंगे OMG…

रायपुर MyNews36- छत्तीसगढ़ में खेती तो बहुतायत किसान करते है,कई किसान तो सिर्फ- धान और गेहूं की खेती ही करते है।लेकिन आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक अलग जिद लिए….कुछ नया और आधुनिक कृषि के साथ दलहन-तिलहन व साक-सब्जी की खेती करने वाले एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे है,जिसे जानकार आप भी ऐसे कृषि करने के लिए आगे आएंगे।
बात है राजधानी रायपुर के समीप ग्राम गुमा के उन्नत कृषक चूड़ामणि साहू की।जिन्होंने आधुनिक खेती के माध्यम से न सिर्फ दलहन तिलहन की खेती की बल्कि साक-सब्जी की भी खेती ले रहे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व जनपद सदस्य और साहू समाज के व्यापारी प्रकोष्ठ के महामंत्री चूड़ामणि साहू जनसेवा एवं समाज सेवा के साथ आधुनिक एवं उन्नत तरीके से कृषि करने मे लगे हुए हैं।साहु अपने आधुनिक कृषि के तरीके से क्षेत्र में हमेशा चर्चित रहते हैं।खरीब फसल के रूप में धान की बंपर पैदावारी के साथ लौकी, तुमा, सेमी,टमाटर , धनिया के साथ-साथ,रबि फसल के रूप में चना, गेहूं, मटर का बखूबी उत्पादन कर रहे हैं।

वही साहू के फार्म में लौकी का फसल लिया जा रहा है,जिसमे लगे लौकी के फल की वजन को सुनकर आपको सहसा विश्वास ना हो लेकिन इसमे सच्चाई है,इस फल की वजन अभी 28.65 किलो का है।इसे कुदरत का करिश्मा कहे या फिर उन्नत कृषि के तरीके के सार्थक परिणाम।किसान चूड़ामणि साहू हमेशा से अपने उन्नत कृषि के लिए जाने जाते है।