
रायपुर MyNews36- साहू समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी युवा अध्यक्ष संदीप साहू (Sandeep Sahu) ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि-देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए आस्था के केंद्र धार्मिक स्थल एवं मंदिरों को अविलंब खोला जाए।संदीप साहू (Sandeep Sahu) ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में दिन की शुरुआत ही शंख एवं घंटियों की आवाज तथा मंत्रों से होती है।यहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग विभिन्न अवसरों पर नियमित रूप से ईश्वर के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर जाते रहते हैं।
जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए समस्त कार्यालयों दुकानों एवं मंदिरों को बंद करने का आदेश जारी किया। लेकिन जैसे-जैसे लाकडाउन में ढील दी गई वैसे वैसे दुकानों, कार्यालयों के खुलने का क्रम शुरू हुआ।आज छोटी से छोटी दुकानें खुलने लगी है।
ऐसे में अब यह आवश्यक हो जाता है कि लोगों की आस्था का केंद्र धार्मिक स्थल एवं मंदिरों को भी नियमों के तहत खोला जाए ताकि देश एवं प्रदेश के करोड़ों श्रद्धालु अपने इष्ट देव व मंदिरों के दर्शन पूजन कर सके। हमारा देश धर्म और संस्कृति प्रधान देश है। जब सभी दुकान कार्यालय खुलने लगे हैं तो धार्मिक स्थलों को भी अविलंब शुरू किया जाए।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग को अनिवार्य किया जाए एवं सभी मंदिरों को पहले सैनिटाइज किया जाए।
साहू ने आगे कहा कि-देश के करोड़ों लोगों की जीवनचर्या एवं भावनाएं धार्मिक क्रियाकलाप एवं रीति-रिवाजों से जुड़े हुए हैं।ऐसे में केंद्र सरकार से मांग है कि-वे सभी धार्मिक स्थल एवं मंदिरों में लगे प्रतिबंध को हटाकर इसे तत्काल खोलें।
अन्य समाचार
आज जिनका जन्मदिन है (28.5.2020)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
- शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
- शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
- शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
- ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
- शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
MyNews36 App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें