
रायपुर/MyNews36- भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय जनसेवक विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कि जिम्मेदारी दिया गया है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर विष्णुदेव साय को जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अ.जा. मोर्चा रायपुर ग्रामीण ने शुभकामनाएं दी हैं।
नारंग ने कहा कि-उन्हें विश्वास है कि विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी,साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कि तीसरी बार कमान थामी है।साय ज़मीनी स्तर से जुड़े हुए बीजेपी के दिग्गज नेता है उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली से प्रभावित होकर इन्हें प्रदेश के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है ।
विष्णु देव साय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता में हर्ष व्याप्त है सभी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सोशल मीडिया में साय को बधाई प्रेषित किये।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि-भाजपा एक टीम की तरह काम करती है। हमारा संगठन मजबूत है।