रायपुर MyNews36 – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के तहत रोका क्षेका अभियान तथा नरवा गरवा घुरवा बारी के अंतर्गत गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदने के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ का प्रतिनिधिमंडल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच करीब ढाई घंटे तक सार्थक चर्चा हुई इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी , प्रदेश कार्यकारिणी सहित लगभग 22 जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ सहित प्रदेश साहू संघ के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।