नक्सली क्षेत्रों में घर वापसी अभियान का आ रहा सार्थक परिणाम – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। मंत्री श्री साहू आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीएएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की।उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक दन्तेवाड़ा देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिंद्र कर्मा, कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी पी. सुन्दर राज, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।