
पॉप सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) 22 जुलाई को जन्मदिन मनाती हैं। सेलेना गोमेज की उम्र 28 साल है। वह एक बेहतरीन सिंगर हैं। सेलेना ने ‘गुड फॉर यू’, ‘सेम ओल्ड लव’ और ‘बैक टू यू’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। साल 2013 में सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने अपना पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया। इस एलबम ‘कम एंड गेट इट’ ने धमाल मचा दिया था। सेलेना ने पहले जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बहुत छोटी उम्र में ही सेलेना ने इतनी सफलता हासिल की है। बता दें कि सेलेना का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 को हुआ था। 17 साल की उम्र में सेलेना यूनिसेफ की अंबेसडर भी रह चुकी हैं।
सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत ‘बारनी एंड फ़्रेंड्स’ में ‘गियाना’ से किया था। अपने करियर की शुरुआत में सेलेना ने हैना मोंटेना में भी काम किया। इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स किए। इससे सेलेना को काफी लोकप्रियता मिली। 28 की उम्र में ही सेलेना करोड़ों की मालकिन हैं।

कभी जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप में रहीं सेलेना का उनके साथ अब ब्रेकअप हो चुका है। जस्टिन बीबर ने हैली बाल्डविन से शादी भी कर ली है। सेलेना सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आए दिन अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं और उनकी तस्वीरें सुर्खियों में रहती हैं।

सेलेना का कुछ साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमेज को डिज्नी शो ‘विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके ‘कम एंड गेट इट’, ‘द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स’, ‘बेड लायर’, ‘वुल्फ’ और ‘बैक टू यू’ जैसे गाने फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।