
कांकेर/MyNews36- अंतागढ़ के गोंडबिनापाल के समीप सामने से आ रही ट्रक को साइड देने के दौरान नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में वाहन सवार 5 जवान घायल हुए हैं।सभी घायलों को अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सभी जवानों को भिलाई रिफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुमपाल से एक वाहन में सवार होकर एसएसबी के पांच जवान कुहंचे अपने कैंप की ओर जा रहे थे।सभी जवान अपने निजी कार्य से तुमपाल आये हुए थे।इसी दौरान वापस लौटते वक्त गोंडबीनापाल गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे सवार पांच जवान घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सभी घायल जवानों को तत्काल अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।हादसे में दो प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हुए है।
इस मामले पर अंतागढ़ थाना प्रभारी नितिन तिवारी का कहना है कि-घटना की जानकारी होते ही सभी को तत्काल अस्पताल लाया गया।सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भिलाई रिफर कर दिया गया है।
MyNews36 संवाददाता एस डी ठाकुर की रिपोर्ट