
दंतेवाड़ा MyNews36 प्रतिनिधि- नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 24 के कमांडर प्रदीप उर्फ भीमा कुंजाम ने माओवादियों के खोखली विचारधारा से तंग आकर छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव एवं उप-महानिरीक्षक डी. एन. लाल के सामने आत्मसमर्पण किया। माओवादी पर 8 लाख का ईनाम घोषित हैं।
बता दे कि आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुका है। वह, वर्ष 2016 में बुर्कापाल जिला सुकमा में 25 CRPF जवान की एम्बुस लगाकर हत्या करने में भी शामिल था। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण पश्चात एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा 10 हजार रुपयों की प्रोत्साहन राशि दी गई।
अन्य समाचार
आज जिनका जन्मदिन है (28.5.2020)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
- शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
- शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
- शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
- ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
- शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
MyNews36 App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
MyNews36 संवाददाता एस डी ठाकुर की रिपोर्ट