खरीद कर रख लें जरूरी सामान,कल से इन शहरों में लागू होगा टोटल लॉकडाउन

रायपुर- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने पलारी नगर पंचायत में टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है।कल यानी 8 अप्रैल से लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा, जो अगले 7 दिनों तक लागू रहेगा।
लॉकडाउन को लेकर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष और पार्षदों ने बैठक की। वहीं बैठक में लॉकडाउन को लेकर विचार किया गया। जिसके बाद सभी ने लॉकडाउन पर सहमति जताई। वहीं प्रशासन ने नगर पंचायत पलारी में 7 दिनों का टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया। लॉकडाउन अवधी में सब्जी, दूध, मेडिकल सेवाएं निश्चित समय तक ही खुली रहेंगी। वहीं अन्य सभी सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई हैं।
बता दें प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 9921 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि पहली बार प्रदेश में सबसे ज्यादा मौत हुई है।