Priyanka gave Nick a special gift,Priyanka gave Nick a special gift

मुंबई- प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी की पहली एनिवर्सरी (Priyanka Nick First Wedding Anniversary) में सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले ही अपने पति को एक बेहद स्पेशल सप्राइज देकर चौंका दिया है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने पति को एक स्पेशल सरप्राइज दिया है कि और ये सरप्राइज भी कुछ ऐसा है, जिसे दिखने के बाद निक जोनास अपनी स्माइल नहीं रोक पा रहे हैं। प्रियंका के इस सरप्राइज के बाद उनके फैमली में एक नया सदस्य शामिल हो गया है। इस नए सदस्य का नाम है जीनो जोनास
जीनो जोनास, प्रियंका चोपड़ा का नया पपी है, जो उन्होंने अपने पति को एनीवर्सरी से पहले गिफ्ट किया है। प्रियंका ने जीनो का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पहली बार अपने ‘पापा’ निक जोनास से मिल रहा है। वीडियो में निक अपने बिस्तर में सो रहे हैं तभी प्रियंका हाथ से उन्हें जगाती हैं और जीनो बिस्तर पर चढ़ जाता है। निक पहले तो कुछ समझ नहीं पाते हैं लेकिन उसके बाद उन्हें समझ आता है कि यह कितना प्यारा सरप्राइज है। आप भी देखिए ये क्यूट वीडियो।
बता दें कि निक और प्रियंका पेट्स से काफी प्यार करते हैं और जीनो को वह अपना बेटा मानते हैं। इससे पहले भी प्रियंका के पास ‘डायना’ नाम की भी एक पपी है, जो उनकी काफी प्यार है। अपने एक दूसरे पोस्ट में प्रियंका ने साफ किया है कि भले ही जीनो उनकी जिंदगी में आ गया है, लेकिन डायना से अब भी वह सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक ने पिछले साल 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। प्रियंका पिछले कुछ दिनों से अपनी वेब सीरीज ‘द वाइट टाइगर’ के लिए दिल्ली और मुंबई में शूटिंग कर रही थीं। पिछले दिनों वह मुंबई की कुछ पार्टीज में भी नजर आईं।
- RIP Geeta Siddharth : जानीमानी अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन
- देश को तोड़ने का कर रही काम भाजपा-सीएम भूपेश बघेल
- ऐसे सिखाएं अपने बच्चों को बोलना,आजमाएं ये 4 आसान ट्रिक्स
- कपड़ों से पता चल जाता है आग लगाने वाला कौन-पीएम मोदी,जानिए ऐसा क्यों कहा…
- Jio और Airtel के सबसे सस्ते अनलिमिटेड प्लान में कौन-सा है बेहतर, जानें यहां…