National Ramayana Festival : सीएम भूपेश ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा निमंत्रण, देखने को मिलेगी रामायण की अनूठी प्रस्तुति

Written by admin

रायपुर।। National Ramayana Festival।। : सीएम भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर न्योता दिया हैं। यह महोत्सव 1 से 3 जून तक चलने वाला है। यह भव्य आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगा। जहां पर शोभा बढ़ाने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सीएम बघेल ने आने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि, आयोजन के दौरान केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जाएगा। जिसे पढ़ने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहने वाले है। इतना ही नहीं विदेशी कलाकार अपनी खास पेशकश के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सीएम भूपेश ने ट्वीट करके दी थी जानकारी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, विदेशी कलाकार इस कार्यक्रम में राम कथा करेंगे। और अलग-अलग प्रस्तुती रखेंगे, इन सभी कलाकारों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरष्कार भी रखे है। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए दी जाएगी।

विदेशों से आएगी मानस मंडली…

रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडलियों के तरफ से रात आठ बजे से 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा और रामायण कथा भी की जाएगी।

About the author

admin

Leave a Comment