देश में अब तक पांच करोड 31 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया

नई दिल्ली – देश में अब तक पांच करोड 31 लाख 45 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 23 लाख 62 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
इस बीच देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 95 दशमलव दो-आठ प्रतिशत है।कल एक दिन में 26 हजार से अधिक लोग कोविड से ठीक हुए। मंत्रालय ने बताया कि एक करोड 12 लाख से अधिक लोग पहले ही इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में तीन लाख 95 हजार सक्रिय मामले हैं जो कि कुल संक्रमित लोगों का तीन दशमलव तीन-पांच प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 53 हजार 476 नये मामलों की पुष्टि हुई।इसी दौरान 251 लोगों की इस संक्रमण से मौत होने से मृतकों की संख्या एक लाख 60 हजार 692 हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि कल एक दिन में दस लाख 65 हजार से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई। अब तक 23 करोड 75 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।