
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।सूची के अनुसार-
- देवेन्द्र बहादुर सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष
- कुलदीप जुनेजा को छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल
- गिरीश देवांगन को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम
- रामगोपाल अग्रवाल को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम
- शैलेष नितिन त्रिवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम
- सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष
- करूणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड
- किरणमयी नायक को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
- राजेन्द्र तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
- सुरेन्द्र शर्मा को राज्य कृषक कल्याण परिषद
- बालकृष्ण पाठक को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का अध्यक्ष
- सफी अहमद को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड
- गुरप्रीत बामरा को राज्य खाद्य आयोग
- महंत राम सुन्दर दास को राज्य गौ-सेवा आयोग
- बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) का अध्यक्ष
- थानेश्वर साहू को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष
- अरूण बोरा को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम
- धनेश पाटिला को छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम
- चंदन कश्यप को छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड
- एम. आर. निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड
- मिथिलेश स्वर्णकार को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण का अध्यक्ष
- राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष
- अजय अग्रवाल को राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष
- नीता लोधी अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष
- छविन्द्र कर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष
- महेश शर्मा और सतीश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल़ का सदस्य
- नितिन सिन्हा को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम का सदस्य
- पद्मा मनहर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य
- महेश चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य
- नितिन पोटाई को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य
- कल्पना सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।