Evelyn Sharma

भारतीय-जर्मन मुल की एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में है। एवलिन ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत 2012 में फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से की थी। इसके बाद उन्हें नौटंकी साला, ये जवानी है दीवानी, यारियां और साहो जैसी फिल्मों में देखा गया। एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) को लगता है कि लोग अभी भी उन्हें 2014 की फिल्म ‘यारियां’ की ‘सनी सनी’ गर्ल के रूप में अच्छी तरह से जानते हैं।
एवलिन ने कहा कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विथ लव’ थी। मजेदार बात यह है कि मैं अब सिडनी के एक लड़के से सगाई करने जा रही हूं।
एवलिन शर्मा ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में सफलता अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के अपोजिट काम करने के बाद मिली थी। इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया था। उन्होंने कहा कि वरुण धवन की ‘मैं तेरा हीरो’ या इम्तियाज अली की ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी मल्टीकास्ट फिल्मों का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा।
एवलिन ने ‘सनी सनी’ गाना अपने लिए यादगार बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें आज भी लोग फिल्म ‘यारियां’ की ‘सनी सनी’ गर्ल के रूप में जानते है। इस बात के लिए उस गाने को हमेशा पसंद करूंगी।
बता दें कि एवलिन ने अब तक बॉलीवुड की कुल 15 फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी हॉटनेस इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है।
अन्य समाचार
आज जिनका जन्मदिन है (28.5.2020)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
- शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
- शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
- शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
- ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
- शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
MyNews36 App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें