Gondwana student: गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक आहूत की गयी

बिलासपुर-गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को आहूत की गयी थी।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैयाम ने की बैठक में प्रदेश कार्यकारणी की विस्तार करते हुए हुए निम्न बिन्दू पर चर्चा हुई जिसमे ग्रामीण स्तर पर सदस्य्ता वर्ल्ड इंडिजेनस पीपल डे मनाने एवं शिक्षा एवं छात्रवृति के साथ समस्त वर्ग के छात्र को जोड़कर गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन पूरे देश भर में स्टूडेंट यूनियन का संचालन करना है।विशेषकर st sc obc छात्रों को उनके सवैधानिक अधिकार से जोड़ना है तथा सरकार के विभिन्न नियमो के लिए जागरूक करना है तथा छात्र छात्राओं को उनके अधिकार के प्रति जोड़कर हर महीने एक सेमिनार का आयोजन करना है।जिसमे उनके उज्ज्वल भविष्य को आगे बढ़ाया जा सके।इस सम्बन्ध में विशेष चर्चा किया गया।साथ में बिलासपुर जिले का GSU का गठन भी किया गया। जिसमे इंजिनियर अजीत कोर्राम को बिलासपुर जिला का प्रथम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है एवं अंत में प्रदेश एवं जिला के जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आगामी छात्र संघ चुनाव में भी GSU टीम भाग लेगी बैठक में राष्ट्रीय संचालक योगेश मरकाम राष्ट्रीय महासचिव किरण जगत राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र पोर्ते एवं राष्ट्रीय समनवयक कन्हैया जगत समेत प्रदेश संयोजक सत्रुहन नेताम,प्रदेश महासचिव रामेश्वर शोरी,प्रदेश सचिव करन धुर्वे प्रदेश विधि सलाहकार राजकुमार कोर्राम एवं शुभचिंतक पीएस मरावी तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिला के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।बैठक में प्रदेश नए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मरावी,योगेंद्र राजन,प्रदेश महासचिव रामेस्वर शोरी,प्रदेश समनवयक अनिल जगत एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधु मंडावी, अमन धुर्वे पूर्णेश कावड़े को नियुक्त किया गया है।
- नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में पास, सोनिया गांधी ने इतिहास का काला दिन बताया
- कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हटाए गए,5 जिलों में नए कार्यवाहक जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
- केंद्र सरकार कर रही संविधान की मूल भावना से खिलवाड़- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- धान खरीदी केंद्र में यंत्र खराब पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
- पुलिसकर्मियों को अगले माह मिल सकती है बड़ी सौगात,पढ़िए पूरी ख़बर