
कोंडागाँव/Mynews36 प्रतिनिधि- भारतीय जनता पार्टी जिला कोंडागाँव के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता cicso webex app एवं अन्य भाजपा के विचारो से जुड़ने वाले लोग फेसबुक, यूट्यूब के माध्यम से जिला जनसंवाद वर्चुअल रैली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिसमे राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम जी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार कार्यकर्ताओं के बीच में रखे।
प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे जनसंवाद वर्चुअल रैली कार्यक्रम को आज भाजपा जिला कोंडागाँव और जिला नारायणपुर संयुक्त रूप से रख कर प्रदेश नेतृत्वकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनता के साथ रूबरू हुए। जिसमे प्रथम उद्बोधन नारायणपुर से सम्मिलित हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष को पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी के बारे में बताया। उसके पश्चात मुख्य वक्ता रामविचार नेताम जी ने अपनी बात रखते हुए देश मे कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश को एकजुट कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ आर्थिक पैकेज देकर मोदी जी ने जो कार्य किया उनकी प्रशंसा की, और साथ ही कहा कि जिस दिन से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने कोरोना नियंत्रण की जिम्मेदारी अपने हाथ ली तब से प्रदेश का हाल कैसा है ये सब देख रहे हैं।इसके पश्चात पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और अंतिम आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए कोंडागाँव जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन, दीपेश अरोरा, आईटी प्रभारी प्रतोष त्रिपाठी थे। साथ ही इस वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में गोपाल दीक्षित, ओमप्रकाश टावरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, प्रेमसिंह नाग, अश्वनी पांडे, विकास दुआ, अशोक ब्रम्ह, जैनेन्द्र ठाकुर,दयाराम पटेल, ललित देवांगन, तेज़ देवांगन, संतोष मरकाम, बबिता मरकाम, मोहितेश्वरी पटेल, टिमिर प्रकाश पटेल, कुलवंत सिंह चहल, शनील भंसाली, शशांक भट्ट, पोलटू चौधरी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Mynews36 प्रतिनिधि राजीव गुप्ता की रिपोर्ट