
मॉस्को। आर्कटिक या कम से कम इस क्षेत्र के कई हिस्सों में एक प्रकार से ज्वर की स्थिति है यानी धरती इन दिनों यहां आग उगल रही है जिसने वैज्ञानिकों को इस चिंता में डाल दिया है कि बाकी दुनिया के लिए इसका क्या तात्पर्य है।रूस के आर्कटिक शहर वर्खोयांस्क में शनिवार को पारा संभवत: 38 डिग्री तक चला गया जो 100.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। यह एक ऐसा तापमान है जब व्यक्ति को ज्वर हो जाता है। लेकिन यह तापमान साइबेरिया का है जहां बर्फ जमी रहती है।विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मंगलवार को कहा कि वह तापमान रीडिंग की पुष्टि करने में लगा है जो आर्कटिक वृत्त के उत्तरी क्षेत्र के लिए अप्रत्याशित है।अगला स्लाइड पढ़ें