
महिलाएं हो या फिर पुरष शादी होने के बाद उनके व्यवहार के साथ-साथ कई चीजों में बदलाव आने लगता है। ऐसे ही महिलाओं के साथ है वो शादी के बाद अपनी सुसराल में जानें के बाद कई आदतों में बदलाव करती है और उनके बर्ताव में भी बदलाव नजर आने लगते हैं।ये तो सब ही जानते हैं कि लड़की के लिए सुसराल में सब कुछ नया सा होता है।लेकिन महिलाओं में एक बदलाव ऐसा होता है जो सुसराल वाले और पति के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है।अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं शादी के बाद चिड़चिड़ी और गुस्सैल हो जाती हैं।अब आप सोचेंगे कि आखिरकार क्यों महिलाएं शादी के बाद से चिड़चिड़ी और गुस्सैल हो जाती है, तो हम आपको इस लेख में शीद के बाद महिलाओं के चिड़चिड़ेपन के पीछे का कारण बताएंगे।
शादी के बाद महिलाएं क्यों हो जाती है चिड़चिड़ी
सुसराल में नहीं होता घर जैसा माहौल
मायका जैसा माहौल सुसराल में मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, मायके में बेटियों को माता-पिता हर कोई समझने वााला होता है। लेकिन सुसराल में ऐसा माहौल आसानी से नहीं मिलता। काफी दिनों तक महिलाओं को अकेलेपन से गुजरने और चीजों को बदलने के कारण महिलाओं को चिड़चिड़ा होने पर मजबूर कर देते हैं। जिसके कारण वो गुस्सैल और भड़काऊ हो जाती है और पति से ज्यादातर समय चिड़चिड़ा बर्ताव करती हैं।
नहीं मिलता अपनापन
एक लड़की अपना घर और परिवार दोनों छोड़कर सुसराल जाती है, हर लड़की हमेशा ये चाहती है कि शादी के बाद उनकी सुसराल में भी प्यार और अपनापन मिले। लेकिन जब सुसराल में इस तरह का बर्ताव नहीं होता तो महिलाएं धीरे-धीरे गुस्सैल और चिड़चिड़ी होने लगती है। उन्हें उस तरह का प्यार नहीं मिल पाता जैसा वो उम्मीद करती हैं जिसके कारण सारा गुस्सा पति पर ही उतरता है।
अधूरे सपनों के कारण
जरूरी नहीं कि सभी लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के बाद ही शादी करें, बल्कि भारतीय घरों में ज्यादातर लड़कियों की शादी उनके सपने पूरे होने से पहले ही शादी कर दी जाती है और कोशिश ये होती है कि बाकि की चीजों को सुसराल में जाकर पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अगर अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सुरसाल या पति से साथ न मिले तो ये उनके लिए काफी गंभीर मुद्दा बन जाता है। टूटते सपनों को देख महिलाएं चिड़चिड़ी होने लगती और पति पर फूटती हैं।
नहीं मिलता पर्सनल स्पेस
शादी के बाद सभी लड़कियों की लाइफ पर्सनल नहीं रहती, उन्हें हर चीज में अपने सुसराल और पति से इजाजत लेने की जरूरत होती है। जो हर महिलाओं को थोड़ा अटपटा या गुस्सा आता है।ज्यादातर महिलाओं के चिड़चिड़ा होने के पीछे ये एक बहुत बड़ा कारण है जिसके कारण उनके बर्ताव में बदलाव देखने को मिलता है।
शादी के बाद महिलाओं के बर्ताव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आम है, भले ही वो अपने सुसराल वालों के सामने उन्हें न दिखाए लेकिन ये जरूर है कि वो अपने पति को अपना गुस्सा जाहिर करती हैं जिसके कारण कई बार पति और पत्नी के बीच अनबन बढ़ती है।