108 की मदद से पहुँचाया गया जिला अस्पताल

गीदम/MyNews36- गीदम ब्लॉक अंतर्गत हारम निवासी 30 वर्षीय महिला शराब के नशे में कुएं में गिर गई। गम्भीर रूप से घायल महिला को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रामबती बाई, पति कमलू राम पानी भरने कुएं गयी हुई थी। इस दौरान महिला ने शराब का सेवन किया हुआ था। पानी भरते वक़्त महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गई। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई। 108 की ईमटी प्रियंका साहू व टीम लीडर अशोक सिंह द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में एडमिट कराया गया।
Mynews36 संवाददाता एस डी ठाकुर की रिपोर्ट