Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल, दोहा डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड…..

Doha Diamond League
Written by admin

Doha Diamond League : भाला फेंक खेल में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra ) ने दोहा (Doha) में आयोजित डायमंड लीग (Doha Diamond League ) की शुरुआत शुक्रवार को जीत से की। वे इस खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरे हैं

चोपड़ा (25) ने वर्ष 2022 के सितंबर में स्विजटजरलैंड में आयोजित डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी और इस साल बेहतरीनप्रदर्शन करते हुए दोहा में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका। चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनके करियर का चौथा बेहतरीन प्रदर्शन है और अंतिम समय तक सूची में शीर्ष पर रहे। वे पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वे चौथे स्थान पर रहे थे।

Doha Diamond League

रजत पदक विजेता और चेक गणराज्य के खिलाफ जैकब वडलेज्च, चोपड़ा के सबसे करीब रहे, जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके भारतीय प्रतिद्वंद्वी से महज चार सेंटीमीटर पीछे था। जैकब ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया था। (इनपुट भाषा)

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

About the author

admin

Leave a Comment