दिवाकर और सतीश (विक्की) को बनाया गया साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष

Written by admin

रायपुर MyNews36 – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) संदीप साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मोहन कुमारी साहू व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के अनुसंशा पर पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की है।

जिसमे राजधानी रायपुर के दो दिग्गज समाज सेवक दिवाकर साहू और सतीश (विक्की) साहू को युवा प्रकोष्ठ (रायपुर संभाग) में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है। नियुक्ति को लेकर समाज के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाए देते हुए समाज में एकजुटता के साथ चलने का सन्देश दिया।

पदाधिकारियों ने नवीन दायित्व मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) संदीप साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मोहन कुमारी साहू व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, युवा प्रकोष्ठ (रायपुर संभाग) अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) संदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, (आई. टी. प्रकोष्ठ) प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, युवा प्रकोष्ठ (रायपुर संभाग) अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाए दी। यह जानकारी (आई. टी. प्रकोष्ठ) प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।

About the author

admin

Leave a Comment