21 लोगों पर कार्यवाही कर 2100 अर्थदण्ड वसूला गया

दन्तेवाड़ा- जिले के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर नगरीय निकाय द्वारा 42 लोगों पर कार्यवाही करते हुए कुल 3 हजार 950 रू. का अर्थदण्ड वसूला गया। इसके तहत दन्तेवाड़ा में 21 लोगों पर 21 सौ रू. गीदम में 10 लोगों पर 750 रू. बड़े बचेली में 11 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 11 सौ रू. का जुर्माना लगाया गया। कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्थानों पर थूकते पाए जाने पर गीदम में एक व्यक्ति पर 50 रू. वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक विवाद अथवा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किए जाने पर गीदम से 6 लोगों पर कार्यवाही की गई व 500 रू. का अर्थदण्ड लगाया गया वहीं दन्तेवाड़ा में 1 व्यक्ति पर कार्यवाही की गई व 300 रू. का अर्थदण्ड वसूला गया।
कार्यवाही के दौरान दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा एक समय में किसी भी दुकान में अधिक व्यक्तियों के नहीं रहने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते सावधानी करतते हुए नगरीय निकायेां द्वारा जुर्माने की कार्यवाही निरंतर जारी है।