भारत में 57 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया कोविड टीका

नई दिल्ली- देश में अब तक 57 लाख 75 हजार से अधिक अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 3 लाख 58 हजार 473 लोगों को टीका लगाया गया है।
देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव एक-नौ प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घटों में 12 हजार 805 लोग स्वस्थ हुए।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक एक करोड पांच लाख से अधिक मरीज इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय कुल सक्रिय मामले एक लाख 48 हजार 766 हैं जो कि संक्रमित मामलों का केवल एक दशमलव तीन-सात प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12 हजार 59 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक देश में एक करोड आठ लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 78 रोगियों की इस संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर एक लाख 54 हजार से अधिक हो गई है।