
जगदलपुर MyNews36 प्रतिनिधि- बस्तर संभाग में आज सर्वाधिक 51 कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक डॉक्टर सहित कई जवान शामिल हैं। कांकेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जगजीवन राम उईके ने बताया कि आज कांकेर जिले में 27 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक चिकित्सक तथा सीमा सुरक्षा बल का कैम्प दडवन में 19 जवान एवं केन्द्रीय सुरक्षा बल के मुल्ला कैम्प में तीन जवान तथा चार प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये। उन्होने बताया कि ये सभी जवान छुट्टी से लौटे हैं।
इधर, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ के एल आजाद ने बताया कि बस्तर संभाग में आज बावन कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिनमें 27 कांकेर, नारायणपुर में 1, बीजापुर में 11,,कोण्डागांव 3, बस्तर में 5, सुकमा 4 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इन सभी को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर लाया जा रहा है। सभी जवान छुटटी से लौटे थे।
बीजापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी आर पुजारी ने बताया कि आज 11 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिनमें से 10 केन्द्रीय सुरक्षा बल के तथा 1 छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स का जवान शामिल है।
MyNews36 प्रतिनिधि एस.डी.ठाकुर की रिपोर्ट