मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय सावित्री बाई फुले की 03 जनवरी जयंती पर उन्हें नमन किया है।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सावित्री बाई फूले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

स्त्री अधिकारों की रक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये।सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।सावित्री बाई फुले द्वारा सामाजिक चेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।