मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाइस्ता रिजवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ एडवोकेट फैसल रिजवी की माता शाइस्ता रिजवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

शाइस्ता रिजवी का आज देर शाम निधन हो गया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाइस्ता रिजवी के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

