रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।