शराब घोटाले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में तोड़ी चुप्पी, ED और भाजपा को घेरा, जनता को दी सौगात….

Written by admin

राजनांदगांव – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के लोगों को और साहू समाज को कई सौगातें दीं। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री बघेल ने ईडी को भाजपा का एजेंट बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जो घोषणा की गई थी। आज उसके लिए राशि दी गई है। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन किया गया है। वहीं ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी भाजपा के एजेंट के दौर पर काम कर रही है। उन्होंने आबकारी विभाग में 200 करोड़ के घोटाले के आरोप को लेकर कहा कि जब 3 साल से मामले की जांच हो रही है तो चल अचल संपत्ति कुछ तो पकड़े होंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटाले का पैसा किस नेता, किस अधिकारी के पास है। यही बता दें। इतने नेताओं के यहां छापा मारा गया। कुछ भी नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर तोड़ी चुप्पी

मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह के समय शराब से राजस्व 3900 करोड़ था। अभी 4 साल में 6000 करोड़ होकर राजस्व डेढ़ गुना ज्यादा बढ़ गया है। तो राजस्व में कमी कहां है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है। उसमें राजस्व की हानि बताई है जबकि राजस्व बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल ने 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रुपये के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमें 22 करोड़ 16 लाख 80 हजार रुपये के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 13 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के 3 कार्यों का लोकार्पण हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 9 लाख 78 हजार रुपये की सामग्री और चेक वितरण किया। इस आयोजन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment