भाजपा नेता टीनुकान्त वर्मा बने भाजपा अटल सेना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष

रायपुर MyNews36- भाजपा अटल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.पी. त्रिपाठी के आदेश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश साहू के सहमति से भाजपा अटल सेना जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता दिव्येन्द्र सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा धरसीवां के मंडल उपाध्यक्ष और युवा भाजपा नेता टीनुकान्त वर्मा को अटल सेना रायपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया तथा उन्हें ग्रामीणों, मज़दूर वर्ग एवं किसानों को एक कर उनके हित में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी।


इस अवसर पर उन्हें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,अटल सेना जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह,पीयूष परिहार,तनय लुनिया आदि ने बधाई दी।