नारायणपुर MyNews36 प्रतिनिधि- एक बार फिर आपसी विवाद में जवान द्वारा अपने साथियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, आमदई घाटी (Amdai Valley) कैम्प में एक जवान ने अपने 3 साथियों पर गोली चला दी।इस घटना में 2 जवान की मौत हो गयी है,वही तीसरे को गंभीर अवस्था मे रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया है।आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस पूरी घटना के पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है।
सूत्रों के मुताबिक कैंप में एपीसी घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। जिसमें लछुराम प्रेमी को कमर में गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं पीसी बिन्देश्वर साहनी और प्रधान आरक्षक रामेश्वर साहू को गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गया।घायल जवान लछूराम प्रेमी को रायपुर रेफर किया गया है।
MyNews36 संवाददाता एस डी ठाकुर की रिपोर्ट
MyNews36 App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें