Bank Closed

Bank Closed: यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की जुलाई में किस दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे।
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश क्रमश: 8, 13, 14, 17, 24 और 31 जुलाई को हैं। यदि इन अवकाशों में जुलाई के शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो इन छुट्टियों की संख्या 12 हो जाती है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
इस महीने किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें सूची
तारीख | राज्य | अवसर |
5 जुलाई 2020 | सभी राज्य | रविवार |
8 जुलाई 2020 | शिलॉन्ग | बेह दीन्खलाम |
11 जुलाई 2020 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार |
12 जुलाई 2020 | सभी राज्य | रविवार |
13 जुलाई 2020 | गैंगटॉक | भानु जयंती |
14 जुलाई 2020 | अगरताला | केर पूजा |
17 जुलाई 2020 | शिलॉन्ग | यू तिरोट सिंग दिवस |
18 जुलाई 2020 | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
19 जुलाई 2020 | सभी राज्य | रविवार |
24 जुलाई 2020 | गैंगटॉक | द्रुक्पा शेची |
26 जुलाई 2020 | सभी राज्य | रविवार |
31 जुलाई 2020 | कोच्चि, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, श्रीनगर | बकरीद |
नोट: इन 12 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
MyNews36 App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें