
रायपुर MyNews36- छ.ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने फेडरेशन की एकसूत्रीय सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति का हो निदान।इसके लिए प्रदेश भर में मांगों के निराकरण करने सम्बधी पोस्टर अभियान के सफल संचालन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की है जो इस प्रकार है-
- प्रदेश उपाध्यक्ष-शिव मिश्रा
- प्रदेश विधिक सलाहकार-शिव सारथी
- प्रदेश महासचिव-कौशल अवस्थी
- प्रदेश महासचिव-रविप्रकाश लौहसिंह
- प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-सिराज बक्श
- प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा
इन सभी को इस अभियान की सफलता की जवाबदारी सौपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि उक्त प्रदेश प्रभारियों के कुशल मार्गदर्शन में हमारा अभियान प्रदेश भर चलाया जाएगा है।नियुक्त प्रदेश प्रभारी जिला व ब्लाक अध्यक्षगणो से चर्चा कर इस पोस्टर अभियान को सफल बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे।अतः नियुक्त प्रभारीगणो से अपील की जाती है कि आप इस अभियान की सफलता हेतु फेडरेशन के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान करने में सहयोग करेंगे और इस अभियान को सफल बनाएगे उक्त पोस्टर अभियान जुलाई माह तक प्रदेश भर चलाया जाएगा।