
पखांजूर MyNews36 प्रतिनिधि –क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है,खबर है कि पखांजूर नगर पंचायत के सुभ पल्ली में डकैती हुआ है।
हमारे प्रतिनिधि-अंकित बाला से मिली जानकारी के मुताबिक-3 नकाबपोश ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है,ये तीनों डकैत दीवार फांद कर किरण बाकची के घर घुसे,फिर डकैतों ने चाकू की नोक दिखा कर सोने की चूड़ी,कान की बाली एवं गले की चेन सहित घर में रखा कैश ले कर फरार हो गए।जानकारी मिलते ही मामले की जांच में पखांजूर पुलिस जुट गयी है।डकैती की खबर सुनकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।